बिहार सरकार में मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी इन दिनों पार्टी के अन्दर से लेकर बाहर तक के परेशानियों से दो-चार हो रहे है. बुधवार को विधानसभा के बाहर वो खासे नाराज नजर आये. बगैर नाम लिए कुछ लोगो पर पर्दे के पीछे पार्टी तोड़ने की साजिश करने का आरोप लगाते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि किसी के पास हैसियत है तो मेरी पार्टी को सामने से आकर तोड़कर दिखाए. कैबिनेट मंत्री ने धम’की भरे अंदाज में कहा कि’कुछ लोग पर्दे के पीछे से काम कर रहे हैं. उन्हें यही कहूंगा कि सामने आकर काम कीजिए नहीं तो पर्दे में आग लगा दूंगा. क्योंकि मैं ‘सन ऑफ मल्लाह’ हूं.’
अपने पार्टी में टूट के किसी भी संभावना से इंकार करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि दुनिया का कोई व्यक्ति उनकी पार्टी को नहीं तोड़ सकता है. उन्होंने कहा कि VIP में पूरी तरह से स्वतंत्रता है. हर सदस्य अपनी बात रखता है. यहां विधायकों को पूरी आजादी है. वे कहीं नहीं जाने वाले हैं. हम लोग मजबूती से बंधे हुए हैं. कुछ लोग हमारी पार्टी को तोड़ना चाहेंगे, गुमराह करना चाहेंगे. लेकिन, वो कभी सफल नहीं होंगे.

बहिष्कार कर दिया था NDA का बैठक
उत्तरप्रदेश में बीतें दिनों फूलन देवी की मूर्ति प्रकरण को लेकर जिस तरह से मुकेश सहनी के साथ बर्ताव हुआ, उसके बाद से ही सहनी नाराज चल रहे हैं. इसको लेकर उन्होंने सोमवार को NDA की बैठक का बहिष्कार कर दिया था. CM नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई बैठक में उनको छोड़कर बाकी सभी सहयोगी पार्टियों के नेता मौजूद रहे थे.