बुधवार को विधानसभा स्पीकर विजय सिन्हा ने विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच जारी गतिरोध को खत्म करने की कोशिश की. विधानसभा अध्यक्ष ने इसके लिए कार्यमंत्रणा की बैठक का आयोजन किया. बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, दोनों डिप्टी सीएम, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी समेत विपक्ष के कई विधायक मौजूद रहे. हालाँकि विपक्षी विधायकों द्वारा कार्यमंत्रणा की बैठक विधानसभा के मानसून सत्र की बैठक शुरू होने से पहले ही करवाने की मांग की गई थी. जो आख़िरकर बुधवार को संपन्न हुआ.
उल्लेखनीय है कि सम्पूर्ण विपक्ष ने ऐलान कर दिया है कि वह पूरे मानसून सत्र में सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करेगा. तेजस्वी ने मंगलवार को इस बारे में घोषणा करते हुए कहा था कि जब जनहित के सवालों और विधायकों के सम्मान के मसले पर सदन में चर्चा नहीं हो सकती तो कार्यवाही में शामिल नहीं होंगे, अब इस मामले को कार्यमंत्रणा की बैठक से सुलझाया जाएगा. ऐसे में कार्यमंत्रणा की बैठक ही विकल्प थी और यही हुआ. हालाँकि अब तक गतिरोध के ख़त्म होने की खबर नहीं है.

23 मार्च को सदन में विधायकों के साथ हुई थी मा’रपी’ट
उल्लेखनीय है कि बजट सत्र के दौरान 23 मार्च 2021 को सरकार ने पुलिस विधेयक पेश किया था. पुलिस विधेयक को लेकर विपक्ष ने विधानसभा में जोरदार हंगामा किया था. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष को विपक्षी विधायकों ने उनके कक्ष में बंधक भी बना लिया था. जिसके बाद बाहर से पुलिस बुलानी पड़ी थी. विधानसभा में पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने विधायकों को पी’ट-पी’टकर सदन से बाहर निकाला था. पिछले दिनों इस पर एक्शन लेते हुए सरकार ने दो कांस्टेबल निलंबित किए. जिसे विपक्ष ने कारवाई के नाम पर खानापूर्ति करार दिया.