बुधवार की दोपहर राजधानी पटना में लम्बे अन्तराल के बाद जोरदार बारिश हुई. चंद घंटों के जोरदार बारिश का आलम ये था कि पटना में 50 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश से रिकॉर्ड की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र ने इस जानकारी की पुष्टि की है. दोपहर 2:50 बजे तक ही पटना में 57 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी थी.

उधर, राजधानी में जोरदार बारिश से कई इलाकों में भीषण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. जिससे बिहार विधानसभा परिसर सहित कई मुख्य स्थानों पर जलजमाव देखी जा रही है. कुल मिलाके कहे तो चंद घंटों की बारिश ने एक बार फिर से सरकार के उन दावों की पोल खोल दी है. जिसमे पटना में जलजमाव की स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी की बात कही गई थी.