पटना: स्थायी नियुक्ति को लेकर बिहार पुलिस संविदा चालकों ने काला बिल्ला लगा कर किया प्रदर्शन

बुधवार को राजधानी पटना में बिहार पुलिस संविदा चालकों ने काला पट्टी लगाकर प्रदर्शन किया. पिछले कई महीनों से आंदोलनरत इन संविदा चालकों की कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त होनी है. पुलिस मुख्यालय द्वारा इस बाबत पत्र जारी कर दिया गया है. जिसके खिलाफ ये संविदा कर्मी मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी तक अपने सेवाविस्तार को लेकर गुहार लगा रहे है.

इसी क्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से 200 से अधिक की संख्या में आए बिहार पुलिस संविदा चालकों ने बुधवार को गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के समीप स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार से गुहार लगाया.

प्रदर्शन कर रहे संविदा चालकों का कहना था की हम लोगो की बहाली फरवरी 2011 में की गई और तमाम नियमों को बहाली में शामिल किया गया था. लेकिन इतने साल ड्यूटी देने के बाद विभाग हमें बाहर निकाल रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.