पटना: विधायकों संग पुलिसिया दमन के खिलाफ तेजस्वी ने खोला मोर्चा, कहा- मान-सम्मान बेचकर नहीं रह सकते MLA

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायकों संग पुलिसिया दमन के खिलाफ तेजस्वी सॉफ्ट मूड में नहीं है. नेता प्रतिपक्ष ने सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दो को लेकर मोर्चा खोल दिया है. सदन में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बुधवार को तेजस्वी ने कहा कि मान-सम्मान बेचकर विधायक नहीं रह सकते हैं. तेजस्वी ने कहा कि ऐसी परंपरा मत शुरू कीजिए.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा में यह गलत परंपरा मत बनाइए. सरकार आती और जाती रहती है. ऐसा न हो कि सरकार बदलने पर दूसरी सरकार विधायकों पर गो’ली चला दें. तेजस्वी ने आगे कहा कि जो भी पुलिस अधिकारी दोषी है, उस पर सख्त का’र्रवाई हो, जिससे आगे संदेश जाए.

“बिहार पुलिस घूसखोर”
तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्ष ने जिस कानून का विरोध किया, वो काला कानून है. उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस अभी शराबबंदी कानून लागू होने के बाद घूसखोर हो गई है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मेरे इस बात की पुष्टि जीतन राम मांझी जी करेंगे. उन्होंने कहा कि अगर यह कानून लागू हो जाए तो, बिहार में पुलिस तांडव मचाएगी.

भाकपा विधायक दल ने भी की माफ़ी की मांग
उधर, माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने कहा कि सरकार सर्वदलीय बैठक में कहती है कि सरकार को उस घटना से दुख है, लेकिन सरकार सदन में यह बात क्यों नहीं कहती है? महबूब आलम ने आगे कहा कि हम जनता की बात करने वाले लोग हैं और हमें सदन से बूट से मारकर बाहर निकाल दिया जाता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.