बुधवार को कटरा छात्र राजद द्वारा जिले में आगामी 31 जुलाई को प्रस्तावित आक्रोश मार्च की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया. मिली जानकारी के मुताबिक कटरा छात्र राजद द्वारा 31 जुलाई को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से लेकर जिला अधिकारी कार्यालय तक आक्रोश मार्च निकाला जायेगा.
छात्र राजद द्वारा जिन मुद्दों को लेकर आक्रोश मार्च प्रस्तावित है, उनमे नीट परीक्षा में धांधली सहित ओबीसी के आरक्षण समाप्ति जैसे मुद्दे शामिल है. बुधवार को कटरा प्रखंड में आयोजित छात्र राजद की बैठक इकाई के अध्यक्ष मोहम्मद फैसल की अध्यक्षता में हुई.

एक दिवसीय बैठक में जिले से आये प्रभारी विभाष यादव ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ हमेशा छात्रों ने आंदोलन किया है और आगे भी यह जारी रहेगा. वहीं, मौके पर राजन कुमार, हुकुमदेव यादव, रौशन कुमार, राहुल पासवान, हर किशोर यादव, समेत छात्र राजद के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहें.
रिपोर्टर: मोहम्मद अफरीदी इदरीसी