पटना: मेट्रो निर्माण के कारण आज कई मोहल्लों में गुल रहेगी बिजली, इन इलाकों में होगा कटौती का बड़ा असर

अगर आप पटनावासी है, तो ये खबर आपके लिए अहम है. दरअसल, पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स से निकलने वाले 11 केवी के एमआइजी फीडर की बिजली आपूर्ति आज दो घंटे बाधित रहेगी. इसके पीछे का वजह पटना मेट्रो प्रोजेक्ट वर्क है. जिसके कारन गुरुवार को मलाही पकड़ी चौक से राजेंद्र नगर गोलंबर तक और डॉक्टर्स कॉलोनी, रामाश्रय पार्क क्षेत्र, एमआइजी कॉलोनी व विद्यापुरी में बिजली दोपहर दो से चार बजे तक बाधित रहेगी.

दोपहर में बिजली कटौती की जानकारी देते हुए बिजली विभाग ने कहा है कि निर्धारित समय से पूर्व लोग बिजली से संबंधित घरों का काम काज निपटा लें. हालाँकि 4 बजे के बाद पुनः बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.

क्या है वजह?
विभाग ने बताया है कि मेट्रो परियोजना पर चल रहे काम के कारण पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स काम्पलेक्स के 11 KVA का फीडर गुरुवार को दो घंटे बंद रहेगा. इस कारण से इस फीडर से जुड़े लोगों को बिजली की आपूर्ति नहीं होगी. चूँकि बरसात के समय मेट्रो का काम जमीन के अंदर हो रहा है. ऐसे में बिजली नहीं कटने से कोई अप्रिय घटना हो सकती है. जिसको लेकर एहतियात बरतते हुए बिजली के दो घंटे कटौती करने का फैसला लिया गया है.

किन इलाकों में होगा बड़ा असर?
बिजली गुल का सबसे बड़ा असर मलाही पकड़ी से राजेंद्र नगर गोलंबर के बीच होगा. इसके साथ डॉक्टर्स कॉलोनी भी पूरी प्रभावित होगी, जहां मेडिकल सेक्टर की दुकानें हैं. इसके साथ ही मलाही पकड़ी से राजेंद्र नगर गोलंबर और डॉक्टर कॉलोनी के साथ रामाश्रय पार्क एरिया में बिजली कटेगी. इन इलाकों के अलावा MIG कॉलोनी और विद्यापुरी में बिजली गुल का प्रभाव रहेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.