पटना: विधान परिषद से सात विधेयक बिना संसोधन के पास, अब नये विश्वविद्यालयों में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण

बुधवार को दूसरी पाली के दौरान कुल बिहार विधान परिषद में बिना किसी संशोधन के सात विधेयक सर्वसम्मति से पास हो गये. कुल सात विधेयक में से चार विधेयक नये विश्वविद्यालयों के गठन से संबंधित थे. नए विधेयक के मुताबिक चारों विश्वविद्यालयों में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने की व्यवस्था की गयी है. जिसके कुलाधिपति मुख्यमंत्री होंगे.

हालांकि विधान परिषद के विधायी कार्यों की सूची में पहले से केवल चार राजकीय विधेयक रखे गये थे. लेकिन बाद में परिषद के परिषद के सचिव की सूचना पर तीन अन्य विधेयकों को शामिल किया गया. उन सभी को विधायी प्रक्रिया के बाद सदन ने सर्वसम्मति से बिना किसी संशोधन के पास कर दिया.

कौन-कौन विधेयक हुआ पास?
विधान परिषद् से जो सात विधेयक पास हुए है, उनमे इनमें बिहार पंचायत राज (संशोधन) विधेयक 2021, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2021, बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक 2021, बिहार खेल विश्वविद्यालय विधेयक 2021, बिहार माल और सेवा कर विधेयक 2021, बिहार राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन संशोधन विधेयक 2021 और बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय विधेयक 2021 शामिल है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.