राजधानी पटना से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ पटना पुलिस ने वार्ड सचिवों पर लाठीचार्ज कर दिया है. सैकड़ो की संख्या में ये वार्ड सचिव मानदेय भुगतान व नियमतिकरण की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे थे.
मालूम हो कि गुरुवार को सुबह से ही पंचायत वार्ड सचिव संघ पटना में प्रदर्शन करने उतरा था. विधानसभा मार्च के दौरान वार्ड सचिव अपनी सेवा स्थाई और सामान्य मानदेय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान गांधी मैदान के पास पटना पुलिस ने उनके ऊपर बर्बर तरीके से लाठीचार्ज कर दिया.

पुलिस की ओर से किये गए लाठीचार्ज के बाद सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. प्रद्दर्शंकारी वार्ड सचिवों का आरोप है कि सरकार ने पिछले 4 सालों से पंचायत वार्ड सचिव का मानदेय सरकार ने नहीं दिया है. गौरतलब है कि बिहार में 11 हजार से अधिक वार्ड सचिव कार्यरत हैं.