ओमप्रकाश दीपक
मुजफ्फरपुर। मालदह डिविजन से गुजरने एवं आने वाली 9 एक्सप्रेस, 10 सवारी टे्रनों का परिचालन रविवार को रद्द रहा। वहीं 16 ट्रेनों का रूट बदलकर आवागमन किया गया। सुलतानपुर-रतनपुर के अर्च पुल के पास पानी अधिक होने से खतरा को देखते हुए रेल प्रशासन ने ऐसा कदम उठाया है। जमालपुर-भागलपुर रेलमार्ग से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया और रूट बदलकर परिचालन किया जा रहा है। कई ट्रेनें सोमवार को भी रद्द रहेगी।
ट्रेन रद्द रहने के कारण यात्रा के लिए आरक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई। अब उन्हें दूसरी टे्रनों में जगह मिलेगी की नहीं इसकी चिंता है। टे्रन रद्द रहने के बाद यात्रियों को आरक्षित टिकट का पैसा वापस कर रेलवे इतिश्री कर ली। लेकिन दूसरे ट्रेनों में जगह की व्यवस्था नहीं करायी।
पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को भागलपुर से मुजफ्फरपुर आने वाली 03419 अप इंटरसिटी एक्सप्रेस नहीं आने के कारण यहां से 03420 डाउन बनकर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस टे्रन का परिचालन रद्द रहा। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन पर आठ बजकर बीस मिनट रात्रि में आकर 11 बजे रात्रि में डाउन बनकर भागलपुर के लिए प्रस्थान कर जाती है। यह ट्रेन शनिवार को भी रद्द थी।

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को मालदह से पटना जाने वाली 03415 अप, जेयूजी से भागलपुर के बीच चलने वाली 05553 अप एवं 05554 डाउन ट्रेन का परिचालन रद्द रहा। वहीं सोमवार को एसबीजी साहेबगंज से दानापुर के बीच चलने वाली 03235 अप एवं 03236 डाउन, मालदह से किऊल के बीच चलने वाली 03409 अप एवं 3410 डाउन ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा। रविवार को जेएमपी से भागलपुर के बीच चलने वाली 3459 अप एवं 3460 डाउन, 03405 अप एवं 3406 डाउन सवारी ट्रेन नहीं चलेगी।

सोमवार को जेएमपी से भागलपुर के बीच चलने वाली 03405 अप एवं 3406 डाउन, जेएमपी से एसबीजी के बीच चलने 03431 अप, 3432 डाउन, 05415 अप एवं 5416 डाउन, जेएमपी से किऊल के बीच चलने 03487 अप 03488 डाउन, एसबीजी से बीएचडबब्लू के बीच चलने 05411 अप एवं 5412 डाउन ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।
वहीं रविवार को मालदह से दिल्ली 03483 अप एवं कमख्या से दिल्ली जाने वाली 05966 डाउन बरौनी एवं कटिहार होकर परिचालन किया गया। वहीं चौदह ट्रेनें को झाझा, बाका एवं जसीडीह होकर चलीं। वहीं चार टे्रनों को दूरी कम कर परिचालन किया गया।