#MUZAFFARPUR : तीसरी पुण्यतिथि पर याद किये गए पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) :  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थानीय जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया एवं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष अटल जी युगपुरुष थे। उन्होंने अपने शासनकाल में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अटल व्यक्तित्व के अटल धनी अटल जी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से परमाणु परीक्षण करके भारत को परमाणु सम्पन्न देश बनाने में महती भूमिका अदा की। वरिष्ठ भाजपा नेता रविन्द्र प्रसाद सिंह के कहा की देश की प्रगति में अटल बिहारी वाजपेयी का अमूल्य योगदान हमेशा याद रखा जाएगा,उनके कार्यकाल में देश ने पहली बार सुशासन को चरितार्थ होते देखा. जिला महामंत्री मनोज कुमार सिंह, हरिमोहन चौधरी, संजीव झा, प्रभात कुमार, डॉ रागिनी रानी, आनंद सिंह राठौर, अंजनी कुमार नाथानी ने भी अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवांशु किशोर, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, मुकेश पासवान, गौतम कुमार, उपेंद्र पासवान, फेकू राम, परितोष सिंह, धनंजय झा, सुजीत कुमार, नंद किशोर पासवान, मो अलीमुद्दीन “चुन्नू “, कृपा शंकर शर्राफ, विशेश्वर शंभु, प्रशांत तिवारी, अमरेश कुमार विपुल, अमित सिंह राठौर, विकास गुप्ता, हरी किशोर बैठा, योगेंद्र राम, दिनेश पासवान, अनिला, नीलम देवी आदि उपस्थित हुए.

   
                         
   

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading