मुजफ्फरपुर में चल रही इस सरकारी स्कीम में लगाएं हर महीने 1 हजार, रिटर्न आपको कर देगा हैरान ?

मुजफ्फरपुर में आपको अच्छी कंपनियों के कई म्यूचुअल फंड एजेंट मिल जाएंगे. लेकिन शेयर में निवेश करने से पहले गूगल कर लें और किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें ले. आपको ऐसी कंपनियों का चयन करने में विशेषज्ञ मदद करेंगे जिनके शेयर की कीमत एक हजार रुपये से कम है. इससे आपको काफी फायदा होगा. पैसे लगाने से पहले कंपनी का पूरा प्रोफाइल चेक कर लें.

आप मुजफ्फरपुर के मेन पोस्ट ऑफिस में चलने वाली पब्लिक प्रोविडेंट फंड में भी राशि जमा कर सकते हैं. इसमें जमा राशि पर सालाना 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है. इसमें व्यक्ति एक साल में न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख का निवेश कर सकता है. स्कीम में आप एकमुश्त और 12 किस्त में पैसा जमा कर सकते हैं. मैच्योरिटी की अवधि 15 साल है. इस पर मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स फ्री है. 15 साल तक अगर आप PPF में हर महीने 1000 रुपये जमा करते हैं तो कुल जमा राशि 1,80,000 हो जाती है, लेकिन बदले में आपको 3,25457 रुपये मिलेंगे.

दूसरा पोस्ट ऑफिस में चलने वाला आरडी स्कीम है. इसकी अधिकतम मेच्योरिटी 10 साल की है. इसमें ग्राहकों को 3% से लेकर 9% तक ब्याज मिलता है. यह भी फिक्स्ड डिपोडिट की तरह फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट आप्शन है. आप नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट में पैसा लगा सकते हैं. जहां आपको 6.8 फीसदी सालाना रिटर्न मिलेगा. इसकी मैच्योरिटी अवधि 5 साल की है, लेकिन आप इसे पांच-पांच साल के लिए 5 बार आगे बढ़ा सकते हैं. लांग टाइम के लिए ऐसा इंवेस्ट करने पर आपकी छोटी-सी जमापूंजी लाखों में तब्दील हो सकती है. इस योजना के तहत आप 100, 500, 1000, 5000 और 10 हजार रुपए से निवेश कर सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading