मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित रामदयालु मलंग स्थान के समीप देर रात यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घट’ना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। बस में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घा’यल हो गए। वहीं कुछ को आंशिक ‘चो’ट लगी। सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घा’यलों को अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज कराने के बाद सभी अपने घर चले गए।
घा’यलों को भेजा गया अस्पताल
सदर थानेदार सत्येन्द्र मिश्रा ने बताया कि रात करीब दो बजे घटना की सूचना मिली थी। उन्होंने तुरंत गश्ती पदाधिकारी को भेजकर घाय’लों को अस्पताल पहुंचवाया। बयान दर्ज कर आगे की का’र्रवाई की जाएगी।


पटना जा रही थी बस
पुलिस का कहना है कि BSRTC की बस मुज़फ़्फ़रपुर से पटना जा रही थी। मलंग स्थान के समीप डिवाइडर से टकराने के बाद बस बीच सड़क पर पलट गई। इससे घण्टों तक जाम की समस्या भी उतपन्न हो गयी। दूसरे लेन से वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से चालू कराया गया। थानेदार का कहना है कि जिस तरह से बस पलटी थी, कोई बड़ा हा’दसा हो सकता था। लेकिन, सभी यात्री सुरक्षित हैं। चालक और खलासी का पता लगाकर बयान दर्ज करने की कवायद में पुलिस जुटी हुई है।

सड़क पर सन्नाटा
वहीं पुलिस पूछताछ में घायल यात्रियों ने चालक को झपकी आने की वजह से बस पलटने की बात बताई है। बस नम्बर के आधार पर पुलिस इसके चालक का पता लगाने में जुटी है। गुरुवार सुबह तक बस उसी हालत में सड़क और पलटी हुई है। सड़क और काफी दूर तक बस के टैंक से गिरकर ईंधन फैल गया है। इससे काफी फिसलन वहां पर हो गयी है। स्थानीय लोग दूसरी वाहनों के चालक को आराम से गाड़ी निकालने की सलाह दे रहे हैं। इस कारण दूसरे वाहनों के आवागमन की रफ्तार धीमी है। थानेदार ने बताया कि क्रेन को बुलाकर बस को हटाया जा रहा है।
