बिहार में मानसून फिर सक्रिय / मुजफ्फरपुर सहित 19 जिलों में लगातार हो रही बारिश..

बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को 25 जिलों में कहीं कम तो कहीं भारी बारिश हो रही है। हिमालय की तराई से होकर गुजर रही मानसून की ट्रफ रेखा के कारण अचानक मानसून सक्रिय हो गया है।

पटना सहित 19 जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। जबकि, तराई के 6 जिलों पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मधुबनी, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 से 48 घंटे तक यही स्थिति रहेगी।

उत्तर बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में लगातार बारिश हो रही है। कई जिलों में रूक-रूक कर और कहीं लगातार बारिश हो रही है। इन क्षेत्रों में बारिश से लोगों को परेशानी हो रही है। इस क्षेत्र में पहले से हुई अधिक बारिश के कारण फसल को नुकसान हुआ है और जलजमाव से भी लोग परेशान है।

28 अगस्त को भी बाारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के उत्तरी हिस्से में बारिश की वजह दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड से असम तक जाने वाली ट्रफ रेखा और पश्चिम बंगाल से आने वाली नमी है। हिमालय से गुजर रही ट्रफ रेखा के कारण बारिश हो रही है।

पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को हुई बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। 28 अगस्त तक बारिश होने के असार हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading