
ऐसा नहीं है कि सिर्फ बिजनेस करने वाले ही करोड़पति बन सकते हैं. यदि आप अपने पैसे का सही इस्तेमाल करना जानते हैं और थोड़ी सी भी आपको निवेश की समझ है, तो ये खबर आपके काम की है. आपकी उम्र यदि 25 साल है. आपने बिजनेस या रिसेंटली न्यू जॉब शुरू की है, तो आप बहुत कम रकम का इन्वेस्ट कर करोड़पति की कड़ी में शामिल हो सकते हैं.

आपको सिर्फ करना होगा, अपनी उम्र के हिसाब से निवेश. 25 साल से शुरू किया हुआ निवेश कम रकम से बड़ी रकम में तब्दील हो जाएगी. और आप रिटायरमेंट की उम्र तक करोड़ोपति बन सकते हैं. सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान या सिप म्यूचुअल फंड में निवेश का सबसे बेहतर जरिया है. इससे एक तरफ जहां आप में निवेश का अनुशासन कायम होता है वहीं लंबी अवधि में आपको बड़ी संपत्ति जुटाने में मदद मिलती है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर आप युवा हैं तो सिप के जरिये मल्टीकैप इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू कर सकते हैं. लंबी अवधि में आम तौर पर इक्विटी म्यूचुअल फंड आपको अगर 15 फीसदी का सालाना रिटर्न दें तो 35 साल बाद रिटायर होते वक्त करोड़पति बनने के लिए आपको सिर्फ 25 रुपये रोज निवेश करने की जरूरत है. दिलचस्प तथ्य तो यह है कि अगर आप पांच साल बाद यह सिप रोक देते हैं तब भी आप 70,000 रुपये जमा कर ही लेंगे. इसी तरह सिर्फ 25 रुपये के रोजाना निवेश से आप 10 साल में 2.1 लाख रुपये जोड़ सकते हैं.
अगर आप सिप की रकम में सिर्फ पांच रुपये रोज की वृद्धि करें तो आपका रोजाना निवेश 30 रुपये हो जायेगा, लेकिन रिटायर होते वक्त आपको मिलने वाली रकम 20 लाख रुपये बढ़कर 1.3 करोड़ रुपये हो सकती है.