गोपालगंज : पेट्रोल पंप लूट सहित आधा दर्जन लूट कांड में शामिल छह गिरफ्तार

गोपालगंज : पेट्रोल पंप लूट सहित आधा दर्जन लूट कांड में शामिल अंतरराज्यीय लूट गिरोह के छह सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि एक सीएसपी और दो पेट्रोल पंप लूटकांड के खुलासे के लिए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।

गुप्त सूचना मिली कि अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बड़हरिया में इकट्ठा हुए है। जिसके बाद इनका पीछा कर बरौली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो देशी कट्टा, दो पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस सहित एक बैग से चरस भी बरामद किया गया।

साथ ही जिस गाड़ी से इन अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था वो कार और बाइक भी बरामद कर ली गई है। एसपी ने कहा कि अपराधियों ने सिवान, गोपालगंज और छपरा में एक दर्जन से अधिक लूट कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। सभी पर जल्द से जल्द चार्जशीट दायर कर सजा दिलाई जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading