आपके लिए जरूरी बात ! कोरोना को लेकर गृह मंत्रालय का कोविड-19 नया प्रोटोकॉल जारी…

एक बार फिर कोरोना के बढ़ते आंकड़े देश की सरकार के लिए चिंता का विषय बन गए हैं. केरल के ताजा हालात पूरे देश को डरा रहे हैं. आगामी त्योहारी सीजन को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है और इसे देखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल की अवधि को अगले महीने के अंत तक बढ़ाया जा रहा है. केंद्र सरकार ने राज्यों से कोविड-19 प्रोटोकाल पालन करने को लेकर आगाह किया है.

सरकार की ओर से इस बात पर जोर दिया है कि जिन इलाकों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, वहां लोगों को नियमों का पालन करने पर जोर दें और जहां संक्रमण के मामले कम हैं वहां सुरक्षा के मद्देनजर नियमित तौर पर मानिटरिंग जारी रहनी चाहिए.

केंद्रीय गृह विभाग की ओर से जारी दिशानिर्देश के मुताबिक देशभर के सभी राज्यों को कोविड प्रोटोकॉल से संबंधित जरूरी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है. दिशानिर्देश के मुताबिक कोरोना वायरस को लेकर अभी किसी तरह की कोई ढिलाई नहीं बरती जा सकती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading