किसी भी कॉलेज गोइंस और वर्क प्लेस पर काम करने वाली लड़कियों की तमन्न होती है सेक्सी और हॉट दिखने की. इसके लिए बाजार में काफी सारी मेकअप की सामग्री मौजूद है. जिसे लड़कियां टीवी में देखकर और विज्ञापनों में देखकर खरीदती हैं, लेकिन जब परिणाम वैसा नहीं आता है, तो उन्हें निराशा होती है. हम आपको आज बताएंगे मुफ्त में मुहैया होने वाली एक ऐसी चीज के बारे में, जिसका प्रयोग कर आप कुछ ही दिनों में सेक्सी और हॉट नजर आने लगेंगी.

सबसे पहले आपको पानी पर ध्यान देना होगा. जी हां, पानी वैसे भी लड़कियां काफी कम पीती हैं. उन्हें लगता है कि बार-बार पानी पीने से उन्हें दिक्कत और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. जबकि ये सच्चाई नहीं है. उनका पानी नहीं पीना ही उनकी सेहत को हॉट से कमजोर बनाता है. डॉ. धर्मवीर उपाध्याय आयुर्वेद के जाने-माने चिकित्सक की मानें तो अगर आपको अच्छा दिखना है तो आपको ज्यादा से ज्यादा पानी भी पीना चाहिए. आप जितना ज्यादा पानी पिएंगे, उतना ही आपकी बॉडी के लिए अच्छा होगा. साथ ही आपकी स्किन भी इससे अच्छी बनी रहेगी. पानी की खास बात ये भी है कि इससे आपका फैट बर्न भी होता है.

उसके अलावा आपको आपका संतुलित डाइट आपको सेक्सी लुक देगा. अगर आप डिटॉक्स डाइट अपनाती हैं तो इससे आप अपना फिगर मेंटेन कर पाएंगी. अपनी डाइट कुछ ऐसी बनाएं जिसमें ज्यादा प्रोटीन हो. 3 टाइम खाना खाने की जगह आप 5 बार खाना खाएं. ऐसा करने के बाद आपके शरीर में स्मार्ट परिवर्तन होगा. आपका लुक पूरी तरह हॉट एंड सेक्सी हो जाएगा.