मुजफ्फरपुर की महिलाएं जान लें, मोदी जी की ये 6 योजना, घर बैठे मिलेगा लाभ !

छोटे शहरों की महिलाओं का शायद ही पता होगा कि उन्हें केंद्र की मोदी सरकार बहुत सारी सुविधाएं दे रही हैं. जो बिल्कुल सरकार की ओर से दी जाने वाली मुफ्त सुविधा है. आज मुज न्यूज उन सुविधाओं की चर्चा करेगा, जिसका लाभ महिलाएं घर बैठे उठा सकती हैं. पहली योजना है फ्री सिलाई मशीन योजना.

जिन महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई में मन लगता है. उनके लिए केंद्र सरकार की ओर से फ्री सिलाई मशीन योजना चलाई जाती है. इस योजना का लाभ देश के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं उठा सकती हैं. इसमें ग्रामीण महिलाओं को निःशुल्क सिलाई मशीन दिया जाता है. इस योजना के अंतर्गत केवल 20 से 40 वर्ष की आयु की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं.

उसके बाद है महिला शक्ति केंद्र योजना जिसे साल 2017 को शुरू किया गया था. ये योजना महिलाओं के संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए तैयार की गई है. ये योजना राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर काम करती है. उसके बाद है सुकन्या समृद्धि योजना.मोदी सरकार ने 22 जनवरी 2015 को सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की थी. यह स्कीम 10 साल से कम उम्र की लड़कियों/बच्चियों की उच्च शिक्षा और शादी के लिए है. यानी लड़कियों के सुरक्षित भविष्य के लिए यह बचत योजना है. किसी भी बैंक और पोस्ट ऑफिस में जाकर आप अपनी 10 साल से कम उम्र की बेटी के लिए अकांउट खुलवा सकते हैं.

सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना. इस योजना के तहत 100 फीसदी तक अस्पतालों या प्रशिक्षित नर्सों की निगरानी में महिलाओं के प्रसव को किया जाता है. ताकि प्रसव के दौरान मां और उसके बच्चे के स्वास्थ्य की उचित देखभाल की जा सके. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना की शुरुआत 22 जनवरी 2015 को हरियाणा के पानीपत में की थी. इस योजना का उद्देश्य बालिका लिंग अनुपात में गिरावट रोकना एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है. यह योजना भारत के अलग अलग क्षेत्रों में चलाई जा रही है. यह योजना उन महिलाओं की मदद करती है जो घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार की हिंसा का शिकार होती हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading