बिहार आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, विधानसभा अध्यक्ष ने दिया न्योता, PM मोदी को भी करेंगे आमंत्रित

बिहार विधानसभा के 100 साल पूरे हो गए हैं। इसे लेकर शताब्दी वर्ष का आयोजन किया जा रहा है। 7 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी शुरुआत की थी। शताब्दी वर्ष को लेकर पूरे वर्ष कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इस समारोह को खास बनाने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी बिहार आएंगे।

विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा दिल्ली के दौरे पर हैं। अपने इस दौरे में उन्होंने गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रपति को बिहार विधानसभा के शताब्दी वर्ष समारोह में आने का न्योता दिया। विधानसभा अध्यक्ष के मुताबिक, राष्ट्रपति ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। स्पीकर ने कहा कि शताब्दी वर्ष का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और इसमें आने का निमंत्रण वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी देंगे। अपने इस दौरे में स्पीकर प्रधानमंत्री से भी मिलेंगे।

कोरोना की वजह से नहीं हो सका था भव्य कार्यक्रम

शताब्दी वर्ष समारोह को भव्य तरीके से मनाया जाना था। कोरोना महामारी की वजह से ऐसा नहीं हो सका था। अब कोरोना के मामले कम होने के बाद स्पीकर एक भव्य कार्यक्रम करने की तैयारी में जुट गए हैं। स्पीकर की मानें तो समारोह में बिहार की संस्कृति की झांकियां पेश की जाएंगी। इसमें बिहार विधानमंडल के वर्तमान सदस्यों के साथ ही पूर्व सदस्यों को भी आमंत्रित किया जाएगा। 7 फरवरी 1921 को बिहार विधानसभा भवन में पहली बैठक हुई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading