पटना में कैश वैन का ड्राइवर निकला लुटेरा, वैन से 16 लाख लेकर फरार

पटना में उस समय बैंक के गार्ड और टेक्निशियन के सामने अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गयी जब कैश वैन का ड्राइवर ही रुपये लेकर फरार हो गया। किसी तरह वैन तो मिल गयी, लेकिन चालक का कुछ नहीं पता चला।

कहानी कुछ ऐसी है कि आईडीबीआई बैंक के एटीएम में कैश डालने के लिए कैश वैन से रुपये लेकर टेक्निशियन और गार्ड एटीम में गये थे। ड्राइवर ने गाड़ी आगे लगाने की बात कह वैन को आगे बढ़ा लिया और भाग निकला।

इधर, गार्ड और टेक्निशियन एटीएम में कैश डालने के बाद बाहर निकले तो वैन गायब थी। जीपीएस ट्रैकिंग से पता चला कि वैन पंचमुखी मंदिर के पास है। वहां जाने पर वैन तो मिली लेकिन न तो उसमें कैश था और न ही ड्राइवर।

घटना पटना के बोरिंग रोड चौराहे की है। वैन यहां पर आईडीबीआई बैंक के एटीएम में कैश डालने पहुंची थी। वैन में 16 लाख रुपए कैश छोड़कर बाकी सब कैश लेकर दो टेक्नीशियन और सिक्युरिटी गार्ड एटीएम में गये।

उस वक्त ड्राइवर सोनू वैन को आगे में साइड लगाने की बात कह कर बढ़ गया, लेकिन आगे जाने के बाद वह रुका नहीं। इसके बाद वह वेस्ट बोरिंग केनाल रोड में पंचमुखी मंदिर के पास पहुंच गया। वहां उसने रुपयों से भरे बक्से का लॉक तोड़ा। फिर उसमें रखे करीब 16 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। साथ ही उसने अपने मोबाइल फोन को भी बन्द कर दिया।

एटीएम में रकम डालने के बाद जब टेक्नीशियन और सिक्युरिटी गार्ड वापस रोड पर लौटे तो उन्हें न तो कैश वैन दिखी और न ही ड्राइवर सोनू मिला। तब उन्हें अनहोनी का शक हुआ। फिर अपने ऑफिस को जानकारी दी।

इसके बाद जीपीएस के जरिये कंपनी के कर्मचारियों ने वैन को पंचमुखी मंदिर के पास से ढूंढ निकाला। पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इस मामले में एसके पूरी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। वही सोनू के घर पर जब पुलिस पहुंची तो वहां टाला लटका मिला।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading