उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर तथा दरभंगा में शुष्क रहेगा मौसम, अन्य जिलों में होगी हल्की बारिश

उत्तर बिहार के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होगी। वहीं इस दौरान 12 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। यह कहना है मौसम विभाग का। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। बेगूसराय, वैशाली, सारण, सिवान, दरभंगा तथा मुजफ्फरपुर में आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि एक-दो स्थानों पर छिटपुट वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों जैसे समस्तीपुर, गोपालगंज, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी तथा पश्चिमी चम्पारण में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा भी होने की संभावना है।

            मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 60 से 70 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 12 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बेगूसराय, समस्तीपुर, वैशाली, सारण, सिवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर तथा दरभंगा में पछिया हवा तथा अन्य जिलों में पुरवा हवा चलने का अनुमान है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.