पटना। पटना में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की रात अपराधियों ने फिर से एक सोने की दुकान में लूट कर ली। घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र शिवपुरी मोहल्ले का है, जहां दो बंदूकधारी अपराधियों ने महावीर ज्वेलरी शॉप से 65 ग्राम सोने की लूट कर ली।

इस दौरान अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की। इस पूरे मामले पर सिटी एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि घटना रात्रि करीब साढ़े आठ बजे की थी। जब दो अपराधी बंदूक लेकर आए, जिनकी पहचान नहीं हो पाई है।

अपराधी अपने साथ 65 ग्राम सोना ले गए। अपराधियों ने हेलमेट पहन रखा था। भागते समय अपराधियों ने दो राउंड हवाई फायरिंग भी की, मगर किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

