समस्तीपुर। समस्तीपुर में नून नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण मोरवा प्रखंड के चकपहाड़, चकसिकंदर सहित कई पंचायत पूरी तरह बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। बाढ़ के कारण हजारों एकड़ में लगी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है

वहीं बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया है, जिसके कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । नदी के किनारे बांध से जगह-जगह रिसाव हो रहे हैं, जिससे स्थिति और गंभीर होती जा रही है।

हालांकि जिला प्रशासन के द्वारा पानी के रिसाव को रोकने के लिए सैंड बैग जरूर डाले गए हैं। लेकिन वह नाकाफी साबित हो रहे हैं। वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों में रह रहे लोगों की शिकायत है कि अब तक जिला प्रशासन की तरफ से किसी भी तरह की राहत उपलब्ध नहीं कराई गई है ।

