बेगूसराय : युवक ने फांसी लगाकर की आत्मह’त्या

बेगूसराय। बेगूसराय में एक युवक ने आत्मह’त्या कर ली। बताया जा रहा है कि ससुराल में युवक की पिटाई हुई थी इससे आहत होकर युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

पूरी घटना बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया गांव की है। मृतक शशि कुमार गुरुवार को अपने ससुराल पकठौल से वापस अपने घर बड़ी बलिया आया था। देर रात शशि ने घर में फांसी लगाकर खुद’कुशी कर ली।

मृतक शशि कुमार की बहन फूला देवी ने बताया कि ससुराल में ही शशि कुमार और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई थी, जिसके बाद उसकी पत्नी के द्वारा अपने परिजनों से शशि कुमार की पिटाई भी करवाई गई थी ।

इसी वजह से शशि कुमार ने फांसी लगाकर खुद’कुशी कर ली है । फिलहाल बलिया थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading