पटना : विधायक गोपाल मंडल पर हो रही है कार्रवाई : सीएम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा विधायक कि गोपाल मंडल पर कार्रवाई हो रही है। हालांकि, वे इस बारे में कुछ बोलने से बचते भी नजर आए।

जानकारी हो कि पिछले दिनों जदयू विधायक गोपाल मंडल का तेजस एक्सप्रेस ट्रेन के कम्पार्टमेंट मेंचड्डी-बनियान में घूमने का मामला सुर्खियों में रहा था। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

इसी मामले को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री से सवाल पूछा गया कि क्या विधायक गोपाल मंडल पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में मुख्यमंत्री ने ज्यादा तो जवाब नहीं दिया, लेकिन साफ कर दिया कि करवाई हो रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.