दरभंगा : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 11 और 12 को

दरभंगा। जिला अतिथि गृह लहेरियासराय में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगरनाथ ठाकुर और बिहार प्रदेश के अध्यक्ष सरोज नंदन पटेल ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर पत्रकारों से बात कर कहा कि आगामी 11 और 12 को दरभंगा के दरबार हॉल में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी।

कहा कि दो दिवसीय कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के साथ बिहार सरकार के मंत्री उपस्थित रहेंगे। बिहार प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष,जिला महामंत्री, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम के लिए सभी तैयारी पूरी हो चुकी है।

इस बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह,केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय के साथ कृषि मंत्री बिहार,प्रभारी मंत्री दरभंगा के अलावा सांसद और विधायक भाग लेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने कहा सर्वांगीण विकास की दृष्टिकोण के साथ और देश के सशक्त, समृद्धि और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के मंत्र के साथ प्रदेश कार्यसमिति की शुरूआत होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.