दरभंगा : समस्तीपुर-दरभंगा रेल मार्ग पर आवागमन हुआ चालू

दरभंगा । समस्तीपुर-दरभंगा रेल मार्ग में थलवारा- हायाघाट स्टेशन के बीच ब्रिज नम्बर 16 के गाटर के करीब से नदी का पानी घटने से सोमवार को ट्रेनों का आवागमन शुरू हो गया। लेकिन ब्रिज पर ट्रेनों कि गति 20 किलोमीटर रफ्तार किया गया है।

 

वहीं रेल अभियंता विभाग द्वारा कैम्प किया जा रहा है। ताकि नदी एवं ब्रिज की स्थिति पर नजर रखी जाए। मुजफ्फरपुर से शाम में पहली ट्रेन नयी दिल्ली से जयनगर जाने वाली 02562 डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन गयी।

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर शाम 5 बजकर 5 मिनट में ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो गया। नयी दिल्ली से जयनगर जाने वाली 02561 अप स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और कोलकता से दरभंगा जाने वाली 05233 स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग समस्तीपुर हायाघाट होकर दरभंगा गई

।

7 सितम्बर को जयनगर से लोकमान्य तिलक जाने वाली 01062 डाउन पवन एक्सप्रेस और जयनगर से अमृतसर जाने वाली 4649 अप सरयू जमुना एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर होकर चलेगी। विदित हो कि पिछले 30 अगस्त से ही ट्रेनों का आवागमन ठप था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.