तुला राशि वाले इन वस्तुओं का करे दान, रोजगार की समस्याओं से मिलेगी मुक्ति

आजीविका : तुला राशि वालों के लिए आज के दिन व्यापार में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे, जिससे मन प्रसन्न होगा। व्यापारिक साख बढ़ेगी और इसी साख को ध्यान में रखते हुए बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है। चमक-धमक एवं टेक्नोलॉजी या मोबाइल के क्षेत्र में अच्छा कारोबार होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों के बाद भी धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। शिक्षकों पर काम का दबाव अधिक रहेगा और दिनभर विधालय के काम से व्यतता रहेगी।

पारिवारिक जीवन : घर-परिवार में खुशनुमा वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में भावनात्मक स्तर पर करीबी बढ़ेगी। लव पार्टनर के बारे में अपने परिवार वालों को बताएंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत करने से मानसिक शांति मिलेगी।

आज आपकी सेहत : स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा। शारीरिक ऊर्जा का स्तर भी अच्छा रहेगा।
आज तुला राशि के उपाय : रोजगार संबंधित समस्याओं से मुक्ति के लिए पीले रंग की वस्तुओं का दान करें और गुरुवार का व्रत रखें।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.