‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ये एक्ट्रेस 9 साल छोटे ‘टप्पू’ को कर रही हैं डेट, सेट पर सभी को है पता

मुंबई, सितंबर 08: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ हर घर में पसंद किया जाने वाला शो है। ये शो 13 सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के सभी कलाकारों ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सेट पर इन दिनों एक लव स्टोरी सुर्खियों में है। ईटाइम्स के मुताबिक सीरियल में बबिता किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता और टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनदकट एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

वे सिर्फ अच्छे दोस्त ही नहीं हैं, बल्कि एक दूसरे को डेट भी कर रहे हैं

ईटाइम्स के मुताबिक मुनमुन दत्ता और राज अनदकट के बीच उनका प्यार परवान चढ़ रहा है। मुनमुन के इंस्टाग्राम पर राज द्वारा किए गए कमेंट्स ने लोगों को उनके रिश्ते के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है। और अब यह पता चला है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त ही नहीं हैं, बल्कि एक दूसरे को डेट भी कर रहे हैं। टीम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हर सदस्य इस बात से वाकिफ है कि दोनों के बीच क्या चल रहा है। इस मामले से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि ,उनके परिवार को इस रिश्ते के बारे में पता है।

मुनमुन से 9 साल छोटे हैं टप्पू

सूत्र ने आगे कहा, सेट पर उनके रिश्ते को लेकर कोई भी उन्हें चिढ़ाता नहीं है, वे एक-दूसरे के साथ पलों को चुराने की कोशिश नहीं करते हैं। प्रेम कहानी वास्तव में पुरानी है। अब हर किसी को आश्चर्य होता है कि यह आज तक कैसे सामने नहीं आई। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि मुनमुन और राज के बीच 9 साल का उम्र का अंतर है। राज 24 साल के हैं और मुनमुन 33 साल की हैं। मुनमुन को लेकर पिछले दिनों ये खबरें फैली थीं कि उन्होंने शो छोड़ दिया है हालांकि बाद में मुनमुन ने इन खबरों का खंडन खुद ही करते हुए कहा था कि वो शो नहीं छोड़ रही हैं।

हाल ही में मुनमुन ने सेट पर वापसी की है

मुनमुन दत्ता ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में वापसी कर ली है और उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है। मुनमुन दत्ता शो में बबीता जी का किरदार निभा रही हैं। मुनमुन दत्ता ने हाल ही सेट पर एंट्री तो उन्हें देख पूरी टीम हैरान रह गई थी। बताया जा रहा है कि जब से मुनमुन सेट पर लौटी हैं, उनका रवैया पूरी तरह बदल चुका है। अब वह सेट पर सभी लोगों से प्यार से बात करती हैं, जो पहले मिसिंग था। टीम उनके इसे बदले बर्ताव को देखकर भी हैरान है। राज की बात करें तो उन्होंने टप्पू के रोल में काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है।

जातिसूचक टिप्पणी के चलते आई थीं विवादों में

बता दें कुछ महीने पहले जब मुनमुन दत्ता ने एक वीडियो में एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था तो उस पर खूब विवाद हुआ था। तब ऐक्ट्रेस के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में केस भी दर्ज किया गया था। हालांकि मुनमुन दत्ता ने ट्विटर पर माफी भी मांग ली थी। लेकिन मामला बढ़ता ही गया। इसके बाद मुनमुन दत्ता कुछ महीनों तक ‘तारक मेहता’ के शूट से भी दूर रहीं।

करोड़ों की संपत्ति की मालिक हैं बबिता जी

सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता का ग्लैमरस अवतार खूब वायरल भी होता है। हाल ही में एक इंटरव्यू में मुनमुन दत्ता ने बताया था कि जब वे 6 साल की थी तब एक्टिंग कर चुकी थी। तब उन्हें पहली सैलरी 125 रुपए मिली थी। मुनमुन दत्ता ने टीवी की दुनिया में साल 2005 में कदम रखा था। मुनमुन दत्ता अब एक एपिसोड के लिए 35 से 50 हजार रुपए तक चार्ज करती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मुनमुन दत्ता के पास 14 करोड़ की कुल संपत्ति है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading