मुजफ्फरपुर: नगर निगम सफाईकर्मी की चल रही हड़ताल से ढ़ेर हो रहे कूड़े का अंबार, राहगीर परेशान

मुजफ्फरपुर। नगर निगम सफाईकर्मी चल रही हड़ताल के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में कूड़े कचरे का अंबार लग गया है। वहीं सड़कों की सफाई कार्य भी बंद है। जमे कूड़े से दुर्गंध निकलने के कारण राहगीर परेशान हो रहे है। इससे आसपास के इलाके में बीमारी फैलने की आशंका होने लगी है। हालांकि नगर निगम ने कई जगह पर जेबीसी एवं हाइवा से कई जगहों से कूड़े का उठाव करने का काम किया गया। लेकिन अभी भी कई मुहल्लों में कचरे पड़े है।


शहर के गोला, अंडीगोला, मोतीझील, सरैयागंज, पुरानी बाजार, माड़ीपुर, बालूघाट, मिठनपुरा जैसे जगहों पर कूड़े का ढ़ेर लगा है। जमा हुए कचरे से दुर्गंध निकल रहा है। जिसके कारण राहगीर परेशान हो रहे है। हालांकि नगर निगम कूड़े के उठाव के लिए निजी कम्पनी से सेवा लेने के लिए विचार कर रही है। हांलाकि कर्मी की हड़ताल केकारण सड़क की सफाई कार्य बंद है। जिसके कारण मार्ग पर जगह-जगह गंदा फसरा हुआ है। हवा चलने के बाद आसपास उड़ कर जा रहा है।


नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने हड़ताली नगर निगम कर्मियों को चेतावनी दी है। उन्होंने पत्र जारी करते हुए कहा है कि वे 9 सितम्बर से कर्मी अपने कार्य पर लौट आये। यदि वे हड़ताल समाप्त कर कार्य पर वापस नहीं आये तो ऐसे लोगों पर प्राथमिकी की जायेगी।

 


नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने सफाई की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए एक निजी एजेंसी को पत्र लिखा है। जिसमें सफाई व्यवस्था आउटसोर्सिग के जरिये करने को कहा गया है। इसके लिए पूर्व में हुए टेंडर में एजेंसी का चुनाव किया गया था। जिसमें एक हजार सफाई मजदूरों की सेवा उपलब्ध करानी थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.