मुजफ्फरपुर : छह माह के अंदर 280 रेप के मामले उजागर, मुजफ्फरपुर में 50 केस

ओमप्रकाश दीपक
मुजफ्फरपुर। चौकिये मत यह सत्य है। उत्तर बिहार में महिलाएं कितना सुरक्षित है। क्या नारी सशक्तिकरण की बात करना बेईमानी होगी। घर की बात तो दूर की है। सड़क पर निकले और न जाने कब आप शिकार हो जाये। इसका कोई गारंटी नहीं है। दरिंदे कब कहां मिल जायेंगे इसका कोई ठिकाना नहीं है। रेलवे स्टेशन हो या फिर बस स्टैंड या मुख्य बाजार दरिंदे हर जगह मुस्तैद है।

कठोर कानून बन जाने के बावजूद मामला दिन प्रतिदिन घटने के बदले बढ़ते ही जा रहे है। ऐसे घटना को अंजाम देने वाले को पुलिस का खौफ नहीं है। पुलिस भी किस कदर महिला को सुरक्षा देने में लगी हुई है। पुलिस ऐसे मामले को दर्ज करने का इतिश्री कर लेती है। मामल अगर सबके नजर में आ गया तो शामिल लोगों को पकड़ने में तत्परता तो दिखाती है। लेकिन अगर मामला चूपे-चूपे किया गया तो फिर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

 

पिछले छह माह का जारी अपराध आंकड़ों पर नजर डालेंगे तो इसका खुलासा हो जायेगा। उत्तर बिहार के 11 जिलों में रेप का कितना मामला दर्ज हुआ है। 1 जनवरी से 30 जून तक जारी अपराध आंकडों में खुलासा हूुआ। उत्तर बिहार के 11 जिलों में रेप 280 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हुआ है। इसमें मुजफ्फरपुर जिला नम्बर वन पर है। जिले में छह माह के अंदर 50 दुराचार के मामले दर्ज हुये। दूसरे स्थान पर राजधानी पटना रहा।

 

तीसरे स्थान पर पूर्वी चम्पारण के मोतिहारी जिले, चौथे स्थान पर दरभंगा जिले एवं मधुबनी जिले तथा पांचवें स्थान पर समस्तीपुर जिले रहा। सबसे कम मामला शिवहर जिले में हुआ है। पटना के विभिन्न थानों में 45 मामले दर्ज हुये। मोतिहारी जिले में 33, दरभंगा जिले एवं मधुबनी जिले में 30-30, समस्तीपुर जिले में 24 सीतामढ़ी जिले में 22, वैशाली जिले में 19, पश्चिम चम्पारण बेतिया जिले में 13, बगहा में 10 एवं शिवहर जिले में 4 मामले दर्ज हुये है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.