मुजफ्फरपुर : कीजिए फर्जी हस्ताक्षर, लीजिए पूरे महीने का वेतन !

प्रकाश सिन्हा

..नाम गुम जाएगा. चेहरा ये बदल जाएगा. मेरी आवाज ही पहचान है. जी हां. चौकिए मत. यहां आवाज पहचान नहीं है. यहां फर्जी हस्ताक्षर से किया गया सत्यापन ही पहचान है. उसका पावर ऐसा है कि जनता की गाढ़ी कमाई और टैक्स का पैसा आप अपने वेतन के रूप में उठा सकते हैं. मुजफ्फरपुर नरक निगम. नहीं-नहीं, नगर निगम में कुछ ऐसा ही खेल चल रहा है.


शहरवासी जलजमाव झेल रहे हैं और नगर निगम में हाजिरी घोटाला चल रहा है. चार महीने से सफाई नदारद है. घोटाला जारी है. बोलेंगे, तो कहिएगा की बोलता है. मीडिया वाले ही बता रहे हैं कि जो सफाई कर्मचारी 20 दिन भी काम पर नहीं आए, उन्हें पूरे महीने का वेतन दिया गया. सवाल है कि गैरहाजिर सफाईकर्मियों के वेतन और हाजिरी शीट पर वार्ड पार्षद के जाली हस्ताक्षर कर किसने ये घोटाला किया. आप घोटाला के बारे में सोचते रहिए और गंदगी में अपनी जिंदगी बीताते रहिए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.