मुजफ्फरपुर। शहर के इमलीचट्टी स्थित सरकारी बस स्टैंड में मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण होगा। इसके लिए रास्ता साफ हो गया है। मुजफ्फरपुर पहुंचे परिवहन निगम के अपर सचिव सन्नी सिंह ने नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय से इस मुद्दे पर बातचीत की। दोनों के बीच बातचीत होने के बाद अपर सचिव ने एनओसी देने पर हामी भर दी है।

वहीं नगर आयुक्त को फिर से डीपीआर बना प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए बस स्टैंड के एक हिस्सा चिन्हित किया गया है। इससे पहले कई बार नगर निगम व डीएम के स्तर पर पत्र भेज एनओसी के लिए कहा गया है, लेकिन परिवहन निगम से एनओसी नहीं मिल सका। इससे मल्टीलेवल कार पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव लंबित पड़ा है। सौजन्य : प्रभात खबर



