मुजफ्फरपुर: बालूघाट और पंकज मार्केट डेंगू का बना हॉट स्पॉट

मुजफ्फरपुर। बारिश और बाढ़ के कारण जलजमाव से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। बीमारी फैलने को ध्यान में रखते हुए डीएम प्रणव कुमार ने स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम को संयुक्त रूप से क्षेत्रों में काम करने निर्देश दिया है। शहर में गंदगी और जलजमाव पर एक्शन प्लान बनाकर सख्ती से अमल में लाने पर जोर दिया गया। नगर आयुक्त ने कहा कि बालूघाट और पंकज मार्केट डेंगू के हॉल स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है।

यहां पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। डीएम ने कहा कि शहरी क्षेत्र के स्लम बस्तियों में साफ-सफाई के विशेष प्रबंध किया जाए। साथ ही नगर पंचायतों और नगर परिषद में भी अभियान चलाकर छिड़काव सुनिश्चित करें। सिविल सर्जन ने बताया कि मानसून और जलजमाव से मौसमी वायरल संक्रमण के मामले बढ़े है। इससे निपटने के लिए सभी अस्पतालों में प्रभावित मरीजों के लिए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाई रिस्क एरिया और अन्य संवेदनशील स्थलों पर और अस्पतालों के आसपास ब्लीचिंग पाउडर, एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।

 


ग्रामीण क्षेत्रों में होगी फॉगिंग
ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छर के प्रकोप अधिक होने से बीमारी बढ़ने को लेकर फॉगिंग कराने का निर्णय लिया है। प्रत्येक पंचायत के लिए एक-एक स्प्रे|/फॉगिंग मशीन खरीद होगी। इस काम में कृषि सलाहकार, पंचायत सचिव, टोला सेवक, शिक्षक, आशा, जीविका दीदी और आंगनबाड़ी आदि के सहयोग लेकर छिड़काव व जागरूकता के लिए प्रचार किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.