मुजफ्फरपुर। मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नौंवी कक्षा की छात्रा की मांग में सिंदूर भरे जाने के मामले में आरोपित छात्रा की पिता को हत्’या करने की धमकी दे रहा है। छात्रा के पिता उस समय बाल-बाल बच गए जब घात लगाए आरोपित का पता चल गया और पुलिस ने छापेमारी की।

पुलिस ने आरोपित को काफी दूर तक खदेड़ा, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। बताया जा रहा है कि गुरुवार को पीड़िता के पिता विद्यालय के प्रधानाध्यापक से मिलने स्कूल पहुंचे थे। तभी किसी ने उन्हें बताया कि आरोपित उनकी हत्’या के नीयत से घात लगाए हुए है। छात्रा के पिता ने तत्काल मोतीपुर पुलिस को इसकी सूचना दी।
थानाध्यक्ष सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे। खेत में छिपा आरोपित पुलिस की जीप देखते ही पगडंडी होकर भागने लगा।
पुलिस ने आरोपित को खदेड़ने लगा, लेकिन वह भागने में सफल रहा। इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार डरा हुआ है। छात्रा के पिता ने बताया कि आरोपित केस उठाने की धमकी देने आए थे। बात नहीं मानने पर गोली मार देने की धमकी दी थी।

