मुजफ्फरपुर। डीटीओ कार्यालय में ऑफिस की जांच करने पहुंचे परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव एक-एक कर ऑफिस के सभी काम की रिपोर्ट देखी।
जांच के दौरान पाया कि डीटीओ नहीं रहने से टैक्स और फिटनेस को छोड़ कई काम लंबित है। समीक्षा के दौरान पुराने करीब पांच हजार लाइसेंस पोस्ट नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए संयुक्त सचिव ने कहा कि इन सभी लाइसेंस धारक को फोन पर इसकी सूचना दें।

जो लोग अपना डुप्लीकेट लाइसेंस ले लिया है, उस कार्ड को अलग छांटने पर जोर दिया साथ ही सात दिन से अधिक ऑनर बुक व केएमएस लंबित रहता है, ऐसे सभी मामलों की रिपोर्ट तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि विभाग के सचिव प्रशिक्षण को लेकर बाहर गए है, उनके आते ही नए डीटीओ की यहां पर प्रतिनियुक्ति की जाएगी।


