मुजफ्फरपुर : फसल क्षति का नए सिरे से होगा सर्वेक्षण

मुजफ्फरपुर। जिले में बाढ़ से हुई फसल क्षति का नए सिरे से सर्वेक्षण किया जा रहा है। अब बाढ़ की वजह से जो फसल नहीं लगी है, उसे भी क्षति में शामिल करने के लिए सीएम ने निर्देश दिया है। इस पर अमल हुआ तो जिले में फसल क्षति का रकबा बढ़कर 89 हजार हेक्टेयर पहुंच जाएगा।

बताया जाता है कि जिले की ओर से पूर्व में भेजी गई रिपोर्ट में इस साल आई बाढ़ की वजह से खरीफ फसलों का नुकसान होने की बात बताई गई है। इसमें 58 हजार 508 हेक्टेयर में खरीफ फसल क्षति होने का अनुमान लगाया है।

 

अब नए सिरे से फसल क्षति सर्वेक्षण के बाद इसमें 30 हजार हेक्टेयर और जुड़ने के आसार है। जहां इस साल बाढ़ से प्रभावित रहा है। जिला कृषि पदाधिकारी शीलाजीत सिंह ने बताया कि नए सिरे से फसल क्षति का सर्वेक्षण होगा।

 

15 सितंबर तक फसल क्षति रिपोर्ट तैयार कर जिला कार्यालय में भेजने का निर्देश दिया गया है। इस साल समय से पूर्व आए मानसून व अधिक बारिश की वजह से कई इलाके में बाढ़ आ गई। सौजन्य: प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.