मुजफ्फरपुर। जिले में एंटीजन किट की किल्लत से प्रखंड में कोरोना का जांच ठप हो गया। यह समस्या पिछले दिनों से बरकरार है। हालांकि, शहरी क्षेत्र में कोरोना जांच के लिए मात्र एक हजार एंटीजन किट मिला था।

सिविल सर्जन डॉ.विनय कुमार ने कहा कि किट कम मिल रही है, इसे शहरी क्षेत्र में बस पड़ाव, रेलवे स्टेशन और सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

पर्याप्त किट आने पर प्रखंडों में भेजा जाएगा। जिले में हर दिन पांच हजार संदिग्धों की कोरोना जांच करने का निर्देश दिया गया था। रेलवे स्टेशन पर दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को लाइन लगाकर जांच करना था, लेकिन, किट की कमी के कारण यात्रियों की लाइन लगाकर जांच नहीं की गई।

वहीं प्रखंडों में भी दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की जांच करनी है, लेकिन किट की किल्लत से जांच भी नहीं हो रही है। सौजन्य : प्रभात खबर
