मुजफ्फरपुर : एलएस कॉलेज का होगा सौंदर्यीकरण

मुजफ्फरपुर। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत एलएस कॉलेज का सौंदर्यीकरण होगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़ी गुजरात की कंपनी ग्रीन डिजाइन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट के अधिकारियों ने प्राचार्य डॉ.ओपी राय के साथ एलएस कॉलेज का दौरा क इस पर चर्चा की।

इस दौरान अधिकारियों ने कॉलेज के लाइब्रेरी, क्लास रूम, लैब और कॉलेज के सभी पार्क का मुआयना किया। प्राचार्य ने कॉलेज भवन की जर्जर स्थिति, छत से पानी रिसाव के कारण खराब हो रहे कंप्यूटर्स, उपकरण और पठन-पाठन में छात्रों को हो रही परेशानी से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि अब जल्द ही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की रफ्तार तेज होगी। अधिकारियों ने जर्जर भवन और छत के पूरे एरिया को नाप कर कार्य शुरू करने का प्रोजेक्ट बनाया।

 

इसके साथ ही एलएस कॉलेज में मुख्य द्वार और प्रशासनिक भवन से मुख्य द्वार तक सामने की ओर सौंदर्यीकरण, पार्क व रंगीन लाइट लगाने और बैरिकेडिंग के कार्य की रुपरेखा भी तैयार की। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.