मुजफ्फरपुर। शहर को सौंदर्यीकरण के लिए स्मार्ट प्रोजेक्ट के तहत फेस लिफ्टिंग का काम शुरू हो गया है। इसके अंतर्गत संबंधित एजेंसी की ओर से सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है
इस योजना के तहत स्मार्ट रोड के साथ निर्माणाधीन क्षेत्र के सभी घर दुकानों को एक रंग में करने का प्रावधान है। चिन्हित इलाके में सभी बिजली तारों को अंडर ग्राउंड किया जाएगा।
साथ जर्जर नाले की मरम्मत के अलावा फुटपाथ का निर्माण होगा। मार्केट को एकरूपता देकर सौंदर्यीकरण की योजना हैबताया जाता है कि स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से इसी वर्ष मार्च में योजना को लेकर वर्क ऑर्डर जारी हुआ था। इसके लिए लगभग 29 करोड़ की योजना है। सौजन्य: हिन्दुस्तान


