एसएसबी में महिलाओं की होगी बहाली, अप्रैल 2022 से होगी उनकी तैनाती
मुजफ्फरपुर। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में महिलाओं की बहाली होगी। बड़ी संख्या में महिलाओं की तैनाती करने का लक्ष्य बनायागया है। अभी 10 हजार से अधिक महिलाएं जीडी श्रेणी में देश के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों पर प्रशिक्षण ले रही हैं। अगले साल अप्रैल 2022 में इनकी बहाली फील्ड में की जाएगी।


इसके साथ ही एसएसबी आधुनिकीकरण किया जा रहा है। महिलाओं और युवाओं को सुदृढ़ करने का काम किया जा रहा है। ताकि समाज में बेहतर माहौल हो। इसकी जानकारी एसएसबी के डीआईजी राजीव राणा ने दी है। उन्होंने उमानगर में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि तस्करी रोकने के लिए स्थानीय पुलिस, एनजीओ व नेपाल पुलिस के साथ मिलकर कर एसएसबी बेहतर काम कर रहा है। ताकि समाज में बेहतर माहौल कायम हो सके।

रोजगार मिलने के बाद उनके जीवन यापन परिवारिक माहौल खुशनुमा हो जायेगा। बॉर्डर के युवाओं को मुख्य धारा में जोड़ने को सिविक एक्शन प्लान चलाया जा रहा है। महिलाओं के लिए सिलाई ट्रेनिंग व युवकों को ड्राइविंग आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे उन्हें रोजगार मिल रहा है। रोजगार मिलने से उनके परिवारिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं समाज में अच्छा संदेश मिलेगा।

