मुजफ्फरपुर में गैस सिलेंडर वि’स्फोट में 3 मासूमों की मौ’त, खाना बनाने के दौरान हुआ हा’दसा

मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के नन्दना गांव में गैस सिलेंडर वि’स्फोट से बड़ा हाद’सा हुआ। इसमें झुलस कर 3 मासूम बच्चों की मौत हो गई। इन बच्चों की मां गम्भीर रूप से घायल हो गई है। घट’ना के बाद गांव में अ’फरा-तफ’री मच गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी और बालू-मिट्टी फेंककर आग पर काबू पाया।

बच्चों की पहचान अशोक साह की पुत्री दीपांजलि (6), पुत्र आदित्य (4) और विवेक (2) के रूप में हुई है। अशोक साह की पत्नी शोभा देवी (27) करीब 75% जल गई है। SKMCH के बर्न वार्ड में उनका इलाज़ चल रहा है। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।

अस्पताल में भर्ती महिला।

अस्पताल में भर्ती महिला।

पाइप लीक करने पर पकड़ा आग
अस्पताल पहुंचे रिश्तेदार विजय साह ने बताया कि अशोक साह दिल्ली में मजदूरी करता है। घर मे सिर्फ शोभा देवी अपने तीन बच्चों और सास के साथ रहती है। शाम में उनकी सास बाजार से सब्जी लेने गई थी। शोभा गैस पर खाना बना रही थी। पाइप से गैस लीक कर रहा था। देखते-देखते अचानक आग लग गई। पूरे सिलेंडर में आग धधकने लगा।

दरवाजा बंद होने से भाग न सकी
सिलेंडर के बगल में बाहर निकलने का दरवाजा था। यहां पर कम्बल समेत अन्य कपड़ा रखा हुआ था। तीनों बच्चे वहीं पर थे। अचानक से आग की लपटें तेज़ हुईं। पास में रखे कम्बल में आग लग गई। महिला अपने तीन बच्चों को उठाकर भागने का प्रयास करने लगी। पर सफल नहीं हुई। आग ने तीनों बच्चों और शोभा को आगोश में ले लिया। इसके बाद सिलेंडर से जोरदार धमाका हुआ।

आग बुझाने में झुलसे कई लोग
चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण जुट गए। दरवाजा तोड़कर पहले आग बुझाने का प्रयास किया। फिर ज़ल्दी से चारों को बाहर निकाला। गाड़ी में लादकर SKMCH भेजा। रिश्तेदार विजय कहते हैं कि उस समय तीनों बच्चे जीवित थे। जलन के कारण चिल्ला रहे थे। अस्पताल में इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया।

फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची
आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है महिला का घर और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। समय रहते लोगों ने इसपर काफी हद तक काबू पा लिया। अन्यथा कई घर इस आग की चपेट में आ जाते।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading