पटना सिटी के कुरकुरे फैक्ट्री में लगी आ’ग, दमकल की 10 गाड़ियों ने काबू पाया; 10 लाख के नुकसान की आशंका

पटना सिटी में बुधवार सुबह चौक थाना क्षेत्र में पटना साहिब ओवरब्रिज के नीचे कुरकुरे फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री पूरी तरह से जलकर राख हो गई। मॉर्निंग वॉक कर रहे हैं लोगों ने ओवरब्रिज के नीचे धुआं निकलते देख पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की 10 यूनिट छोटी बड़ी गाड़ियां आग पर नियंत्रण करने के लिए मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंट में आग पर काबू पाया गया।

फैक्ट्री मालिक ने बताया की आग से करीब 10 लाख रुपए की नुकसान हुआ है। आग की लपटें इतनी तेज थी कि ऊपर से हाईटेंशन तार भी नीचे गिर गया था। इस कारण बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। जब फैक्ट्री में आग लगी तो धीरे-धीरे यह आग आसपास के गैरेज में भी फैल गई, जिसके वजह से गैरेज में रखी 3 कार और कई गाड़ियां इसके चपेट में आ गई। आग पर काबू पा लिया गया है। कुछ लोग आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बता रहे हैं। फायर ऑफिसर के अनुसार अगलगी से नुकसान हुई संपत्ति का आकलन किया जा रहा है। फैक्ट्री मालिक और स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading