मुजफ्फरपुर में भी’षण हा’दसा, एक की मौ’त, दूसरा गंभीर, हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की ज़बरदस्त ट’क्कर

मुजफ्फरपुर में एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दी। इसमें एक किराना दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मीनापुर थाना के रामपुरहरि के समीप NH 77 की है। घटना के बाद स्थानीय लोगो की मौके पर भीड़ जुट गई। ऑटो के केविन में फंसे किराना दुकानदार व ऑटो चालक को किसी तरह लोगों ने बाहर निकाला। लेकिन, तबतक किराना दुकानदार की मौत हो चुकी थी। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है।

वही, घटना की सूचना पर पहुंची मीनापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया है। मीनापुर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना के अनुसार ट्रक चालक की तलाश में छापेमारी चल रही है। मृतक की पहचान सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना के अथरी गांव निवासी दीनानाथ गुप्ता गुप्ता के रूप में हुई है। वह किराना दुकानदार था। घायल सुधीर कुमार ऑटो चालक है और अथरी गांव का ही रहनेवाला है।

पुलिस के अनुसार, ऑटो से किराना का सामान लेकर दोनों मुजफ्फरपुर से रुन्नीसैदपुर की ओर जा रहे थे। किसी कारण से रामपुरहरि के ग्रामीण बैंक के समीप एनएच किनारे रुके थे, तभी सीतामढ़ी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। घटना की छानबीन की जा रही है। फरार ट्रक चालक के बारे मव जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading