मुजफ्फरपुर : जीवन बीमा के क्षेत्र में देश में एलआईसी का पहला स्थान, 16 अभिकर्ता हुए पुरस्कृत

मुजफ्फरपुर : जीवन बीमा के क्षेत्र में देश में एलआईसी का पहला स्थान, 16 अभिकर्ता हुए पुरस्कृत
मुजफ्फरपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा तीन की ओर से मंगलवार को मिठनपुरा जुब्बा सहनी पार्क स्थित एक निजी होटल में आयोजित समारोह में 16 अभिकर्ताओं को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि के रूप में शाखा तीन के शाखा प्रबंधक एसएन झा ने कहा कि जीवन बीमा के क्षेत्र में देश में भारतीय जीवन बीमा निगम का पहला स्थान है। त्वरित सेवा प्रदान करने के कारण लोगों के बीच अलग पहचान है। बड़े हो या छोटे सबकी सुरक्षा का ख्याल एलआईसी रखती है। लोगों को सेवा प्रदान के लिए विभिन्न तरह के पॉलिसी उपलब्ध है।

मासिक हो या तीन माही, अर्द्ध वार्षिक हो एवं वार्षिक हर तरह की सुविधा पॉलिसीधारक के लिए उपलब्ध है। इसके साथ ही एक मुश्त जमा करने के लिए भी पॉलिसी उपलब्ध है। मंच का संचालन करते हुए सीएलआईए विजय शंकर प्रसाद ने कहा कि एलआईसी के प्रति लोगों में विश्वास है। अभिकर्ता सिर्फ अपने पॉलिसी को आमलोगों तक पहुंचाने का काम करें। सर्वोत्तम ग्राहक सेवा प्रदान कर एलआईसी को आगे बढ़ाये। सीएलआईए सीबी चौधरी ने कहा बेहतर काम करके आप भी पुरस्कृत होने की सोच बनाये। शाखा में वर्ष 2020-2021 में बेहतर कार्य करने वाले 16 अभिकर्ता को पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.