मुजफ्फरपुर। स्मार्ट सिटी को लेकर स्टेशन रोड 55 फुट चौड़ा होगा। इसके लिए 145 दुकानें तोड़ी जाएगी। सड़क के दोनों तरफ अंडरग्राउंड ड्रेनेज होगा, जिस पर पैदल चलने के लिए फुटपॉथ का निर्माण होगा।
पानी और बिजली की भी सप्लाई अंडरग्राउंड होगी। बताया जाता है कि स्टेशन रोड में मालगोदाम चौक से धर्मशाला चौक के बीच नगर निगम की 145 दुकानें तोड़ी जाएगी।

इसके लिए नगर आयुक्त ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम प्रशासनिक भवन के सामने जो दो मंजिला मार्केट बना है, उसको छोड़ जिजने भी स्टॉल हैं, सभी को 15 दिनों के अंदर खाली करने का नोटिस भेजने की कार्रवाई तेज कर दी गई है।
नगर आयुक्त ने बताया कि अगले सप्ताह तक सभी दुकानदारों को खाली करने के लिए नोटिस मिल जाएगा। यहीं वजह है कि दिसंबर 2019 में खत्म हुए एग्रीमेंट को नगर निगम दोबारा रिन्यू नहीं किया है।
नगर निगम मोतीझील में तोड़ेगा छज्जा और सीढ़ी
मोतीझील ब्रिज के एंट्री प्वाइंट व कल्याणी चौक के बीच सड़क के दोनों तरफ नाले के ऊपर छज्जा और नाले को तोड़ा जाएगा। इसके लिए मोतीझील बंका बाजार से लेकर कल्याणी-फरदो आउटलेट तक वार्ड नंबर 24 के 31 दुकानों को चिन्हित किया गया है। वहीं नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू हो गई है।