मुजफ्फरपुर : शहर से लेकर गांव तक 17 सितंबर को होगा टीकाकरण

मुजफ्फरपुर। जिले में 17 सितंबर को कोरोना के टीकाकरण का महाअभियान चलाकर दो लाख लोगों को टीका देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अंतर्गत शहर से लेकर गांव तक 886 केंद्रों पर वैक्सीनेशन होगा।

 

हर पंचायत में कम से कम दो और अधिकतम तीन केंद्र बनाए जा रहे है। विशेष बात है कि इस काम में लगे कर्मियों को इंसेंटिव भी दिया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए कैंप में तीन हजार से अधिक कर्मी लगाए गए है।

यह जानकारी डीएम प्रणव कुमार ने दी। डीएम ने बताया कि जिले में 49 फीसदी लोगों को प्रथम डोज का टीका लग चुका है। अब तक कुल 34 लाख टीका दिया गया है। इनमें 16.74 लाख प्रथम डोज वाले हैं।

शहरी क्षेत्र में शत-प्रतिशत पहला डोज लग चुका है। दूसरे डोज के लिए पांच केंद्र को स्थायी रूप से अधिकृत किया गया है। इसमें रेडक्रॉस के अलावा शहरी क्षेत्र के चारों पीएचसी में केवल दूसरे डोज का वैक्सीन लगेगा।

 

इसके अलावा सभी केंद्रों पर भी दूसरा डोज दिया जाएगा। अगले दस दिनों में इस लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। वहीं दिव्यांग लोगों के लिए भी स्पेशल कैंप लगेगा, इसके अलावा वैसे दिव्यांग जिन्हें चलने में परेशानी है, उनके घर पर मोबाइल वैन जाकर वैक्सीन देगी। सौजन्य: प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.