मुजफ्फरपुर। मधुमक्खी पालन, कृषि अैर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले नौवीं से 12 वीं के छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप कराया जाएगा।

इसके लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद का गैर सरकारी संगठन गोइंग टू स्कूल के साथ एमओयू हुआ है जो छात्र-छात्राओं के उद्यमिता कौशल विकास के लिए काम करेगी।

गोइंग टू स्कूल संस्था के माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में गेट ए प्लान कार्यक्रम की शुरूआत की है, द क्लास ऑफ 2023 : स्किल स्कूल प्रोग्राम के क्रियान्वयन को लेकर बीइपीसी से मिले निर्देश के बाद डीपीओ एसएसए ने सभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है।
कहा है कि कार्यक्रम के क्रियान्वयन के पूर्व बेसलाइन सर्वे संस्था की ओर से कराया जाएगा। साथ ही ऑनलाइन उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया जाना है।

गेट ए प्लान कार्यक्रम में चयनित छात्रों के लिए ग्रीन इंटरप्राइज इंटर्नशिप का आयोजन चयनित उद्यम के क्षेत्र में किया जाएगा। इसमें मधुमक्खी पालन, जैविक कृषि और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कार्यक्रम संस्थाओं के साथ मिलकर छात्रों का इंटर्नशिप कराया जाएगा।
