मुजफ्फरपुर। सदर अस्पताल में दो एंबुलेंस एक हफ्ते से खराब है। जो एंबुलेंस है भी उसमें सुविधा नदारद है। जबकि ब्रोंकोलाइटिस और वायरल बुखार के प्रकोप जारी है। यहीं नहीं एंबुलेंस में इमरजेंसी इमरजेंसी की दवा भी नहीं है।

यदि एंबुलेंस में किसी की तबीयत और खराब हो जाए तो उसे बचाना चुनौती है। एंबुलेंस में न तो बीपी मशीन है और न प्राथमिक उपचार की दवा। हालांकि, एंबुलेंस की खराब हालत पर सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा है।
वीआईपी के लिए अलग से सुरक्षित एंबुलेंस की स्थिति भी खराब है। सिविल सर्जन ने इस पर कड़ा एतराज जताया है। सिविल सर्जन डॉ.विनय कुमार शर्मा का कहना है कि एंबुलेंस के संचालन के राज्य स्तरीय अधिकारी से पहले बात की गई।
उपाधीक्षक को भी पत्र लिखा गया। अब स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है।सौजन्य: हिन्दुस्तान

